11 मई 2024 - 05:10
मालदीव से भारतीय सैनिक पलटे, मुइज्जू सरकार ने दी थी 10 मई तक डेडलाइन

भारतीय सैन्यकर्मियों का पहला जत्था मार्च की शुरुआत में मालदीव से वापस बुला लिया गया था, इसके बाद अप्रैल में दूसरा जत्था रवाना हुआ, जिसमें कुल 51 सैनिक थे।

मालदीव में राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु की सरकार बनते ही भारत के साथ रिश्तों में खटास आना शुरू हो गयी थी। मालदीव ने भारत के बजाए चीन का रुख किया और भारत से अपने सभी सियनिकों को वापस बुलाने की मांग करते हुए 10 मई तक की समय-सीमा भी तय कर दी।

इंडिया आउट के नाम पर अपना चुनाव अभियान शुरू करने वाले मुइज़्ज़ु ने इसी आधार पर चुनाव लड़ा और मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को वापस भेजने की बात करते रहे। अब उनके कार्यकाल में सभी भारतीय सैनिकों को वापस भेज दिया गया है।

भारतीय सैन्यकर्मियों का पहला जत्था मार्च की शुरुआत में मालदीव से वापस बुला लिया गया था, इसके बाद अप्रैल में दूसरा जत्था रवाना हुआ, जिसमें कुल 51 सैनिक थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी भारतीय सैन्यकर्मी वापस चले गए हैं, माले ने अंतिम गिनती तो नहीं दी लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हिना वलीद ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों के अंतिम जत्थे को वापस भेज दिया गया है।